अनिल गलगली राज्य स्तरीय सम्मान जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित

आदेश मिश्रा की रिपोर्ट
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई की तरफ से राज्यस्तरीय २०२० २०२१ सम्मान समारोह जीवनगौरव पुरस्कार, कांतिलाल जोशी अंतर्गत, हिंदी भाषी हिंदी लेखक पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार व लेखक अनिलगलगली को बांद्रा पश्चिम स्थित रंगशारदा सभागार में गुरुवार दिनांक २३ मार्च २०२३ साम ५ बजे पुरस्कार समारोह के आयोजन के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं काव्य प्रस्तुति का शानदार व भव्य आयोजन भी था जिसमे आदरणीय प्रमुख मान्यवरो के शुभ कर कमलों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया इस मौके पर मुंबई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार, फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अमरजीत मिश्र, डा. संजय सिंह, डा. सुनील कुलकर्णी, सचिन निंबालकर, डा. करुणाशंकर उपाध्याय, प्रसाद काथे, गजानन महतपुरकर, विकास दवे, भारती गोरे, आनंद मिश्र, आनंद सिंह,
पुरस्कार समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहे महाराष्ट्र सरकार द्वारा आर टी आई के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक अनिल गलगली को पुरस्कृत किए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री रामलीला उत्सव समिति पार्क साईट मुंबई के अध्यक्ष चंद्रशेखर आर शुक्ल, ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दिए और चंद्रशेखर आर शुक्ल ने यह भी कहा की हमारे समिति से अनिल गलगली जी का स्नेह एवं आदर भाव का प्रेम हमेशा बना रहता है और हर वर्ष हमारे निमंत्रण को मान देकर उपस्थित होकर समिति तथा हम लोगो के मनोबल में वृद्धि करने का काम करते है पुरस्कृत किए गए गलगली जी को दलजीत पांडेय, रामबिलास पाठक, दिवाकर मिश्र, प्रभाकर शुक्ल, राजेश सिंह,चंद्रेश दुबे, विमलेश दुबे, अरविंद शुक्ल,दिनेश सिंह, बृजेश मिश्र, सुभाष माने,राजन सिंह संतोष पाठक, संजय मिश्र, बृजेश शुक्ल,मनमोहन ओझा,सर्वदेव पाण्डेय, ब्रम्हदेव दुबे,प्रदीप मिश्र, अवधेश तिवारी,डा मुकेश यादव,शुभम सिंह,विमलेश मिश्र, पत्रकार विनीत तिवारी, भारतीय सहारा के पत्रकार आदेश कुमार मिश्र सहित कई लोगो ने गलगली जी के उज्वल भविष्य की कामना के साथ हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

