भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कालपी नगर के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी 30 वर्षीय 4 बच्चों की मां की संदिग्ध

0 16

परिस्थितियों के चलते उपचार के दौरान जिला मुख्यालय उरई में मौत हो गई

—————————————-

मोनू शर्मा की रिपोर्ट

कालपी, जालौन। कालपी नगर के मोहल्लां महमूदपुरा निवासी 30 वर्षीय 4 बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते उपचार के दौरान जिला मुख्यालय उरई में मौत हो गयी।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलौली निवासी तथा हाल निवास मोहल्ला महमूदपुरा कालपी में रहने वाली सायरा खातून पत्नी दाऊद बैग उम्र 30 वर्ष जिसने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पारिवारिक कलह के ऊबकर जहरीला पदार्थ का सेवन करने से अचेत हो गयी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई तथा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में उपचार के लिए ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा हालत चिंताजनक न होने पर जिला अस्पताल उरई भेजा गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई महिला की मौत को लेकर के चर्चाओं का बाजार गर्म है बताया जा रहा है कि एक सप्ताह से उसकी उसके पति से झगड़ा हो रहा था तथा मतृका के 4 बच्चे भी हैं। हालांकि उप निरीक्षक राजेश कुमार ने महिला के शव पंचायत नामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया तथा मृतका के बिसरा को जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More