भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

परिस्थितियों पर विजेता बने वहीं युवा : बीपी सरोज (कुटीर पीजी कॉलेज, चक्के की मेज़बानी में एनवाईके का युवा उत्सव आयोजित)

0 9

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

जौनपुर (सू.वि.)। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान युवा उत्सव का आयोजन कुटीर पीजी कालेज, चक्के में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मछलीशहर के सांसद बी०पी० सरोज ने कहा कि सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, उन्होंने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्र के हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम एवं हर ग्राम सभा में खेल मैदान तैयार हो ऐसा सरकार का लक्ष्य है, उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व का युवा उत्सव आयोजन के लिए आभार प्रकट किया, युवा उत्सव की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक अजयेंद्र कुमार दुबे ने युवाओं को व्यावहारिक नज़रिया अपना कर जीवन में आगे बढ़ने की सीख दी।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने युवा उत्सव के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों सहित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, युवा उत्सव में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ० रमेश मणि त्रिपाठी ने विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायक मण्डल के सदस्यों के रूप में पधारे विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य एवं गणमान्य प्रवक्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों के प्रति आभार जताया, युवा उत्सव के दौरान काव्य लेखन, चित्रकारी, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण एवं सांस्कृतिक लोकनृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विभिन्न विकास परक जिलास्तरीय विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, प्रतियोगिताओं में चित्रकारी में दिव्यांश सिंह प्रथम, प्रिंसी मिश्रा द्वितीय एवं प्रिया मौर्या क्रमश: तृतीय स्थान पर रहे, भाषण प्रतियोगिता में एकता सिंह प्रथम, आयुषी श्रीवास्तव द्वितीय, गणेश कुमार भारती तृतीय स्थान पर रहे। कविता लेखन में आराध्य श्रीवास्तव एवं पूजा यादव विजेता रही, सांस्कृतिक लोकनृत्य में कुटीर पीजी कॉलेज की टीम प्रथम विजेता रही।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More