पोटेक्शन एक्ट बिल 2023 पर वकीलों ने खुशी जताई – भंवर सिंह देवड़ा


भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
सिरोही(राजस्थान)। राजस्थान सरकार द्वारा विधानसभा में एडवोकेट पोटेक्शन एक्ट बिल 2023 सर्वसम्मति से पास करने पर जिला अभिभाषक संघ सिरोही ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित कर स्नेह भोज का आयोजन कोर्ट परिसर के धारेश्वर मंदिर में गुरुवार को हुआ।
जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भंवर सिंह देवड़ा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वकीलों की सुरक्षा के लिए लम्बे समय से संघर्षरत वकीलों के पक्ष में राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में एडवोकेट पोटेक्शन एक्ट बिल 2023 सर्वसम्मति से पास करवाने के उपलक्ष में महेंद्र गहलोत एडवोकेट सिरोही द्वारा धारेश्वर महादेव मंदिर स्वरूप विलास सिरोही में भोजन प्रसादी रखी गई। जिस पर वकील मंडल ने गहलोत को धन्यवाद दिया। शिक्षक नेता धर्मेन्द्र गहलोत ने वकीलों की सुरक्षा के लिए एडवोकेट पोटेक्शन एक्ट बिल पारित होने पर जिला अध्यक्ष भंवर सिंह देवड़ा सहित समस्त कार्यकारिणी को स्नेह भोज में पहुंचकर बधाई दी।
शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार इस अवसर पर राजेंद्र सुराणा, मानसिंह देवड़ा पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष हरजी राम चौधरी, सहसचिव भूपेन्द्र पुरोहित, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार माली, सदस्य दीपक बोडाना, वीरेंद्र कुमार चौहान, बलवन्त मेघवाल, गजेन्द्र सिंह देवड़ा, कुलदीप रावल, नगेन्द्र मेड़तिया सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सीनियर एडवोकेट ने भी पोटेक्शन बिल पारित होने पर खुशी जताकर वकीलों के संघर्ष की जीत बताया।
