जज सिंह अन्ना करो या मरो पर उतरे, अनशन का आज दूसरा दिन

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने मंगलवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन बिना अन्न, जल के जारी रखा है। अन्ना ने बताया कि मेरा गला सूख चुका है। ज्ञात हो कि बरसठी स्वास्थ्य केंद्र से आदमपुर गांव तक 2 किलोमीटर सड़क 4 वर्षों से जिला परिषद जौनपुर के ठेकेदार रत्नाकर सिंह ने बड़ा वाला गिट्टा डाल करके छोड़ दिया है लेकिन अभी तक इस सड़क को पिच रोड नहीं बना पाए हैं और एंबुलेंस सहित मरीज आने जाने के लिए बहुत बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अन्ना ने कहा कि डॉक्टर लावी भी बहुत परेशान है और अस्पताल का रास्ता अवरूद्ध है । जिला परिषद जौनपुर के कर्मचारी अधिकारियों से शिकायत करने पर 4 वर्षों से एक ही शब्द मिल रहा है कि 1 महीने बाद सड़क बना दी जाएगी लेकिन जिला परिषद के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार और जिलाधिकारी जौनपुर खुद इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। इसलिए जज सिंह अन्ना करो या मरो पर उतरे हैं अपने अन्तिम दम तक अब CHC बरसठी का रास्ता बहाल करके ही सांस लेंगे ।
