भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बेरहम मौसम की बरसात ने किसानों को तोड़ी कमर,किसानों ने केन्द्र और राज्य सरकार से राहत कोष से मुवाजे की कर रहे मांग

0 28

डॉ० दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर। जहां उत्तर प्रदेश में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि ने किसानों की लहलहाती फसल को अपने आगोश में लेकर निष्प्राण कर के किसानों पर कहर बरसा कर कमर तोड़ दी है वहीं किसान अपने बच्चो व परिवार के पालन पोषण की चिन्ता से परेशान होते दिख रहे हैं । बेमौषम बरसात की गड़गड़ाहट की आवाज केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के कान तक पहुंचने का इस बात से संकेत हो रहा है कि सभी राज्यो में हुई बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में हुई नुकसान की रिपोर्ट तो मांगा है लेकिन जनपद जौनपुर में न तो शासन के लोग न ही प्रशासन के लोग किसानों की फसल क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए कोई अग्रसर होते दिखाई दे रहे हैं । ऐसे में किसानों ने इस समाचार के माध्यम से शासन व प्रशासन के लोगों से मांग करते हैं कि जनपद जौनपुर में किसानों की फसल की जो क्षति हुई है उसका सर्वे कराकर प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री व कृषि राज्यमंत्री,और माननीय प्रधान मंत्री जी व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री, को फसल की हुई क्षति की रिपोर्ट भेजकर क्षतिपूर्ति कराई जाय। चुनावी दौर में तो सभी किसानों के मसीहा बनते हैं अब देखना ये है कि बेमौसम बरसात से फसल नुकसान से किसानों की टूटी कमर में राहत कोष से मदद रूपी मलहम लगाने के लिए कौन आगे पहलकदमी करता है ?कोई करता भी है कि सब चुनावी दौर में ही घड़ियाली आंसू बहा कर सत्ता में पहुंच कर मलाई खाने का ही काम करते हैं ये तो अब वक़्त ही बताएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More