प्रसूता द्वारा विचित्र बच्चे का जन्म देना, बना कौतूहल का विषय, परिजन है मायूस

सुनील मिश्रा की रिपोर्ट
जौनपुर। जिले के कुतूपुर तिराहे के निकट स्थिति लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक प्रसूता ने विचित्र शिशु को जन्म दिया जिससे लोग कौतूहल में हैं तो परिजन मायूस है। जानकारी के अनुसर शकरमंडी निवासी हंसराज मौर्या की पत्नी गुंजा मौर्या ने एक ऐसे विचित्र शिशु को जन्म दिया जिसकी स्थिति बेहद नाजुक है। चिकित्सक ने बालक को बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दिया। चिकित्सक ने बताया कि दो दिन पूर्व हमारे अस्पताल में प्रसूता ने विशेष शिशु को जन्म दिया है जो अभी जीवित है। ऊपर वाले की मर्जी के आगे परिजन बेबस हुये। विचित्र शिशु के जन्म लेते ही परिवार में उदासी छायी। चिकित्सक ने बताया कि इस तरह के अद्व विकसित बच्चों का प्रसव करवाना बेहद जटिल भी होता है। ऐसे बच्चे या गर्भ में या फिर जन्म के तुरंत बाद मर जाते हैं। मेडिकल की भाषा में ऐसे बच्चे को अनेनसेफली कहते हैं फिरहाल इस शिशु के जन्म को लेकर कौतूहल का विषय बना हुआ है।




