भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ड्रामन गंज इन्द्रवार गाँव में दूसरी होलिका स्थापित करानी पड़ी पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में

0 19

योगेश देव पाण्डेय की रिपोर्ट

मिर्ज़ापुर। पुरानी रंजिश नें होली से पहले मन के जहरीले रंग से माननी चाही होली।आपसी विवाद को लेकर मार-पीट पर घायलों की
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी होलिका स्थापित कराई।
ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के इन्द्रवार गांव में सोमवार देर शाम गांव के ही दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई और उसी दौरान गांव के मनबढ़ युवकों ने गांव में स्थापित होलिका में आग लगा दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज वीरेंद्र सिंह ने गांव में दूसरी होलिका स्थापित कराई और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिसबल भी तैनात कर दिया। गांव के निवासी दो पक्षों में 1:-आकाश पुत्र प्रेम नारायण 2:- अनुज पुत्र प्रेम नारायण और दूसरा पसक्ष दीपक राय व शिवांग पुत्र सुमन तिवारी आपस में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने रास्ते में रोककर एक युवक से कहासुनी करने लगे इसी दौरान दोनों पक्ष के युवकों में मारपीट हो गई मारपीट के दौरान मनबढ़ युवकों ने गांव में स्थापित होलिका में आग लगा दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों से घायल युवकों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणों के सहयोग से दूसरी होलिका स्थापित करवाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो पक्षो के युवकों में विवाद हो गया था इसी दौरान मनबढ़ युवकों ने होलिका में आग लगा दी। गांव में दूसरी होलिका स्थापित कराई गई है। होलिका में आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है। मारपीट में घायल युवकों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। यह तो रही होलिका बुआ की बात किंतु अब आगे पुरानी रंजिश को ले कर न हो दोनों पक्षों में विवाद इस गम्भीर विषय पर पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाती है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More