भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

विद्युत बहाली प्रदर्शन में पहुंचे एक्सईएन को लोगों ने बनाया बंधक, 100 घंटों से बिजली व्यवस्था ठप, होने से जनजीवन हुआ बुरा तरीके से प्रभावित

0 28

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर नगर व क्षेत्र मैं लगभग 100 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप है, जिसको लेकर भारतीय सहारा समाचार के असर के बाद मुंगरा बादशाहपुर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित कई समाजसेवियों और व्यापारियों ने विद्युत उपकेंद्र मुंगरा बादशाहपुर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। देखते-देखते नगर और क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग धरना प्रदर्शन से जुड़े, जैसे ही खबर जिले के संबंधित आला अधिकारियों को पहुंची, वैसे ही मछली शहर एक्सईएन रामानंद मिश्रा धरना दे रहे लोगों के बीच पहुंचे, समझाने और शोषण देने का प्रयास किया, वैसे ही उपस्थित धरना दे रहे लोगों ने एक्स ई एन मछली शहर को 2 घंटे तक बंधक बना लिया।
संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप होते-होते धरना इस बात पर समाप्त किया गया दोषी निजी लाइनमैन को बर्खास्त किया जाए, जिस पर एक्स इ एन मछली शहर ने इस बात पर लोगों को आश्वस्त किया कि निजी लाइनमैन सुभाष पटेल, सहित 5 लोगों को बर्खास्त किया जाएगा, जिस पर लिखा पढ़ी की कार्रवाई शुरू हो गई थी, साथ ही तुरंत विद्युत सप्लाई को बहाल किया जा रहा है। मुँगराबादशाहपुर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जबतक पाँचों फीडरों की विद्युत व्यवस्था बहाल नही होगी मै धरने से नही उठूंगा। अध्यक्ष ने कहा कि मै एक्शिएन मछली शहर का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने हमलोगों की मांग को स्वीकार कर लिया।

इस मौके पर आलोक साहू, उमाशंकर चौरसिया, तहसीमुलहक ( बन्ने ), विश्वनाथ जायसवाल, दीपक मोदनवाल, विश्ननाथ गुप्ता, बृजेश कुमार पाण्डेय ( सोनू ), मो. खालिद, मो. इमरान ( सोनू), रवि भोजवाल, चांद बाबू, अरविंद तिवारी, अरविंद चौरसिया, नीलम गुप्ता, शिव कुमार ( लल्ला ) सहित तमाम लोग उपस्थित।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More