मै क्षेत्र की राजनीति को बदलना चाहता हूं – कमल गौड़

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
पूर्वी दिल्ली: अपने विरोधियों के हौसले पस्त करने वाले कमल गौड को दयालपुर वार्ड संख्या 242 में कमल विहार गली नंबर 1 निकट राधा डेरी और शिव विहार फेस वन की तीन नंबर गली में फलों से तौला गया। इस अवसर पर आम आदमी के कद्दावर निगम प्रत्याशी कमल गौड़ की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आज खटीक समाज, पाल समाज, कश्यप समाज, पूर्वांचल समाज, वर्मा समाज, और उत्तरांचल समाज ने एकजुटता दिखाते हुए पूरा समर्थन दिया। सतीश कश्यप, अमर सिंह, और डालचंद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले सिंह प्रधान, उमेश वर्मा, रमाशंकर पांडेय, रामायण यादव, सुभाष, गजराज, नवीन, पिंकी, कमल वर्मा, राजेंद्र बघेल, राधेश्याम यादव, जय सिंह, जवाहर, ललित, मनोज कश्यप, लीलाधर, अभय सिंह प्रधान, कर्मवीर, रविकरण, राकेश कश्यप, विशाल, धारा, संजीव कुमार शर्मा, फूल सिंह अधिवक्ता, मनोज खोखर, आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के चलते क्षेत्रवासियों में खासे लोकप्रिय निगम प्रत्याशी कमल गौड को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर गजेंद्र पाल ने कहा- हम जो मेहनत कर रहे हैं वह निश्चित रूप से सफल होगी हमारा पाल समाज निगम प्रत्याशी कमल गौड को निगम में भेजने के लिए पूरी तरह तैयार है बुनियादी सुविधाओं का बखान करते हुए उन्होंने आगे कहा यदि आप क्षेत्र में कूड़े के ढेर नहीं लगने देना चाहते तो आगामी 4 तारीख को झाड़ू के सामने वाला बटन दबाकर राजनीतिक भ्रष्टाचार के साथ-साथ कूड़े की सफाई करने का भी काम करें। आम आदमी पार्टी के निगम प्रत्याशी कमल गौड़ ने कहा- मैं क्षेत्र की राजनीति को बदलना चाहता हूं मेरा मकसद सिर्फ और सिर्फ इस वार्ड की समस्याओं को दूर करना है आमजन को संतुष्ट करने के साथ-साथ गलियों की नाली से शुरू होकर मेरे कार्य पेड़ लगाने पर समाप्त होंगे, निगम द्वारा जो भी धनराशि क्षेत्र में आवंटित होगी वह पूरी तरह खर्च की जाएगी, कोई भी नाली खुली नहीं होगी, सफाई कर्मी सभी निरंतर अपना काम करेंगे, यह मेरा आप सब से वादा है कि जो भी कूड़ा लाली से निकलेगा वह सीधे गाड़ी में जाएगा लेंटर माफिया का खात्मा हमारे कार्यों में शामिल होगा।





