मानक के विरुद्ध बन रही सड़क का ग्रामीणों ने किया विरोध,भारतीय सहारा टीम ने संबंधित अधिकारियों को किया फ़ोन, मौके पर पहुंचे सहायक अभियंता, दिया आवश्यक दिशानिर्देश

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बबुरा बहर मे काली सड़क का निर्माण हो रहा था, जब ग्रामीणों ने देखा कि बगैर गिट्टी डालें सीधा मिट्टी पर ही जीरा गिट्टी और तारकोल का लेप लगाया जा रहा है, जो कि बरसात भी नहीं झेल सकती। ऐसे में सभी ग्रामीणों ने हो रहे मानक के विपरीत कार्य का विरोध करते हुए भारतीय सहारा टीम को फोन के माध्यम से अवगत कराया। जब भारतीय सहारा टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वास्तव में मानक के विपरीत ही कार्य हो रहा था जिसका ग्रामीणों ने खुलकर विरोध लगातार कर रहे थे। जब भारतीय सहारा समाचार टीम ने संबंधित अधिकारियों को फोन किया तो सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आर के द्विवेदी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जिसमें कुछ कार्य मानक के विपरीत थे जिसमें कहीं-कहीं 2 सेंटीमीटर से कम की ऊंचाई थी और बिना सफाई किए लेयर को डाला जा रहा था जिसके लिए सहायक अभियंता ने जेई और ठेकेदार को निर्देशित करते हुए कहा कि इसको तत्काल सुधार किया जाए और मुझे कार्य करने के क्रम को बराबर फोटो भेजते रहें और पुनः इस प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर ग्रामीण लोगों में विनीत कुमार, कौशलेंद्र कुमार, शैलेंद्र ,सुरेश कुमार, अनीश कुमार ,संतोष कुमार, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।

