भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समाजसेवी जज सिंह अन्ना के साथ रेल यात्रियों ने जौनपुर से चलकर प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के मड़ियाहूं पहुंचने पर अपना क्रोध जाहिर किया

0 28

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर समाजसेवी जज सिंह अन्ना के साथ रेल यात्रियों ने 8:50 पर जौनपुर से चलकर प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के मड़ियाहूं पहुंचने पर अपना क्रोध जाहिर किया और कहा कि 100 वर्षो तक 6:30 बजे मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन पहुचती थी आंदोलन कारियों ने 15 नवंबर को सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन करेंगे। आंन्दोलन कारियों ने कहा कि हमारी मांग जायज है हम चाहते हैं कि सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर किया जाए क्योंकि मड़ियाहू रेलवे स्टेशन पर एक बोगी रेलयात्री टिकट लेकर दिल्ली जाने को प्रतिदिन तैयार रहते हैं और प्रयागराज संगम से चलकर जौनपुर जाने वाली पैसेंजर की समय सारणी में बदलाव चाहते हैं। यात्रियों का कहना है कि कोरोना संकट बाद जौनपुर पैसेंजर ट्रेन सुबह 7:00 बजे से चलाई गई । आंदोलनकारियों ने कहा कि हम रेलयात्री चाहते हैं कि 100 वर्ष पहले जो समय निर्धारित था 5:20 बजे जौनपुर से चलाई जाए और दोनों पैसेंजर ट्रेनों का क्रसिंग जंघई जंक्शन पर हो और 9:30 बजे तक प्रयागराज पहुंचे। आंदोलनकारियों ने कहा कि हमारी
तीसरी मांग है कि प्रयागराज से जौनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की समय सारणी में बदलाव हो जो प्रयागराज से 17:40 बजे पर
प्रयागराज जौनपुर पैसेंजर ट्रेन को प्रयागराज से चलाए यह ट्रेन मड़ियाहूं 11:00 बजे रात के बाद 2:00 बजे रात तक पहुंचती है जिससे ग्रामीण क्षेत्र में रेल यात्रियों को जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
रेल यात्रियों की चौथी मांग है कि मडियाहू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को तत्काल बनाया जाए और मड़ियाहू रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण किया जाए प्लेटफार्म नंबर 2 का निर्माण तत्काल कराया जाए । रेल यात्रियों ने कहा कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो वर्ष भर आंन्दोलन होता रहेगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More