मूलभूत सुविधाओं से वंचित है जौनपुर जिले का यह गांव


वीरेंद्र कुमार की एक रिपोर्ट
मछलीशहर, जौनपुर। मछली शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर कला का एक पुरवा मानाखाई में आजादी के बाद से अब तक काली सड़क नहीं बनी, सदियों पहले ऊसर विकास योजना के तहत गांव में पहुंची गिट्टी कई साल तक पड़ी रही, जिसको गांव के ही लोगों द्वारा बिछाया गया और आज तक ज्यों की त्यों उखड़ी पड़ी है। नोकिलेदार गिट्टी पर बाइक सवार या स्कूल के छात्र -छात्रा साइकिल से गिरते हैं तो गंभीर रूप से चोटिल भी होते हैं और लोगों ने बताया कि बरसात के समय उनका पूरा गांव पानी में डूब जाता है और बरसात का पानी घरों में लंबे समय तक पड़े रहने से जानलेवा बीमारियां भी फैलती है। साथ ही लोगों ने कहा कि सांसद विधायक सिर्फ वोट मांगने के लिए आते हैं इसके बाद 5 साल तक दिखाई नहीं पड़ते हैं।
उपस्थित ग्रामीणों ने भारतीय सहारा समाचार के माध्यम से अपनी पीड़ा को बताया और सरकार से उनके गांव में बिजली पानी और सड़क के लिए गुहार लगाई।
