भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अच्छे अंक प्राप्त करने वाले तीन बच्चों के 1 वर्ष की फीस का जिम्मा उठाएंगे इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता

0 45

छात्रों में प्रतिस्पर्धा की सोच बढ़ाने से आगे बढ़ने की सोच होती है विकसित

—————————————————-

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मुँगरा बादशाहपुर, जौनपुर। छात्रों में प्रतियोगिता या प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न करने से छात्रों के अंदर आगे बढ़ने की सोच विकसित होता है, यह बात मुंगरा बादशाहपुर के सराय रुस्तम रोड पर स्थित के डी पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से लेकर 8 तक चल रहे अर्धवार्षिक परीक्षा का अवलोकन करने पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने कहा।

इस मौके पर उमाशंकर गुप्ता का विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद और स्टाफ द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इस दौरान इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने हो रहे अर्धवार्षिक परीक्षा का सभी कमरों में पहुंचकर अवलोकन भी किया। अवलोकन के उपरांत उन्होंने विद्यालय प्रबंधक वंदना देवी ,प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद तथा समस्त स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस व्यवस्था के तहत परीक्षा कराई जा रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे अर्धवार्षिक नहीं बल्कि बोर्ड की परीक्षा हो रही हो।
इसी के साथ वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने विद्यालय में घोषणा किया कि अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले तीन बच्चों के 1 वर्ष की फीस का बीड़ा वह स्वयं उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस क्लास के बच्चे अच्छे अंक प्राप्त करेंगे क्लास टीचर को भी वह विशेष रूप से सम्मानित करेंगे। समाजसेवी इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि विद्यालय परिवार को मेरी जो भी जरूरत होगी वह पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर प्रबंधक वंदना देवी ,प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद, अध्यापक गण के क्रम में अमित गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, गौरव कुमार गुप्ता, सतीश शर्मा, सविता मौर्या, सालनी, निशा, निधि, भावना आदि स्टॉप उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More