फैक्ट्रियों का सृजन कर युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार का लक्ष्य- सांसद बी पी सरोज




सांसद बी पी सरोज ने फैक्ट्री का किया उद्घाटन
मुँगरा बादशाहपुर, जौनपुर। फैक्ट्रियों का सृजन करके युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कराना उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता है, यह बात मछली शहर सांसद बी पी सरोज ने सतहरिया में स्थित फ्लीजो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर फीता काटने के दौरान कहा! सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में नई फैक्ट्री फ्लीजो फूड प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मछली शहर सांसद बीपी सरोज उद्घाटन के लिए पहुंचे, जहां उनका उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया, तत्पश्चात विधि विधान के साथ पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण के साथ सांसद बीपी सरोज द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद सांसद जी ने फैक्ट्री का जायजा लिया, फैक्ट्री के संचालक राजीव राय ने बताया कि शुरुआत में कम से कम 200 लोगों को रोजगार मिला है।
सांसद बीपी सरोज ने कहा कि फैक्ट्रियों का सृजन करके युवाओं को रोजगार दिलाना प्रदेश और केंद्र सरकार की पहली प्राथमिकता है, साथ ही भारतीय सहारा टीम से वार्तालाप के दौरान कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में कई फैक्ट्रियों का सृजन होना बाकी है, जिसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार सतहरिया में ही मिल सकेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा, विजय दुबे (कल्लू), प्रमोद दुबे ,अनिल चौबे, महेंद्र श्रीवास्तव, विशाल सिंह, अनिल पांडेय, राजन सिंह, सुरेंद्र पांडेय,देव ठाकुर, आदर्श तिवारी, आदि लोग मौजूद रहे।
