मुंगरा बादशाहपुर का भरत मिलाप 10 और 11 अक्टूबर को, तीन दिवसीय डिजिटल रामलीला का होगा आयोजन

शंकर व हनुमान दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी का हुआ बल्ली पूजन-
गाजे- बाजे व मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन–
———————————–
राकेश मौर्य की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर नगर में होने वाले भरत मिलाप का शुभारंभ बल्ली पूजन से हुआ। शंकर दल, हनुमान दल, भरत दल , लक्ष्मण दल व गणेश दल भरत मिलाप रोशनी कमेटी का बल्ली पूजन किया गया। कमेटी के अध्यक्षों में क्रमशः ओंकार नाथ गुप्ता, राजीव केसरी, अनिल कुमार काका आकाश उमर वैश्य गोलू व गणेश गुप्ता ने विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर बल्ली पूजन को संपन्न कराया। शंकर दल के संरक्षक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने बताया कि मुंगरा बादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप 10 और 11 अक्टूबर को होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें 10 अक्टूबर को चौकी प्रदर्शन तथा 11 अक्टूबर को लाइट का प्रदर्शन होगा। जिसमें कुल डेढ़ दर्जन चौकिया निकाली जाएंगी। कुल आठ दल अपने गेटो का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही सब्जी मंडी में इस बार डिजिटल लाइट एंड साउंड के साथ राम लीला का प्रदर्शन किया जाएगा। जो तीन दिवसीय चलेगा। उसी मंच पर 10 अक्टूबर को श्री राम,लक्ष्मण,भरत व शत्रुघ्न का अद्भुत भरत मिलाप संपन्न होगा। इस अवसर पर राजीव गुप्ता गणेश गुप्ता, दिनेश कुमार, उमाशंकर गुप्ता, सभासद आलोक कुमार गुप्ता , गुरु प्रसाद जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता, दुर्गेश कुमार नीरज मोदनवाल, सूर्य लाल जायसवाल, राज पटेल, राजकुमार जायसवाल काजू, विनय कुमार सिंह, श्यामसुंदर दुबे, अजय गुप्ता,प्रभात शुक्ला, रामकुमार, विनोद साहू, व डॉ इलियास आदि लोग मौजूद रहे।


