भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ब्रेकिंग न्यूज, अंबेडकर नगर वार्ड का नाम बदलने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से छेड़छाड़ हुई तो होगा बड़ा आंदोलन- बसपा नगर अध्यक्ष

0 46

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मुँगरा बादशाहपुर ,जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में स्थित अंबेडकर नगर वार्ड का नाम कुछ विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा षड्यंत्र करके बदले जाने के प्रयास का विरोध करते हुए बसपा नगर अध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल पार्टी के पदाधिकारियों के साथ मछली शहर तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, और कहा कि यदि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से छेड़छाड़ हुई तो होगा बड़ा आंदोलन, साथ ही उप जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए कहा कि मुंगरा बादशाहपुर पूरे नगर में मात्र अंबेडकर नगर वार्ड ही है जहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है, किंतु कुछ मनुवादी व्यवस्था के लोग षड्यंत्र करके अंबेडकर नगर नाम को बदलने का प्रयास कर रहे हैं, जो कदापि नहीं होना चाहिए, और यदि ऐसा हुआ तो विशाल जनसैलाब द्वारा आंदोलन शुरू होगा, और इसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More