भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शिक्षा एक सामाजिक परिवर्तन का है महत्वपूर्ण यंत्र- डॉ सुषमा पटेल

0 36

पूर्व विधायक ने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित–

—————————————————–

केडी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने बिखेरा जलवा-

—————————————————

छात्र-छात्राओं ने सामाजिक नाटक सहित पेश किया मनमोहक कार्यक्रम-

राकेश मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के गांव सराय रूस्तम (कमालपुर) में स्थित केडी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव विद्यालय के प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने मां सरस्वती , महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सरस्वती वंदना से शुरू कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लुटेरी बहू, एकता में शक्ति, भगत सिंह फांसी दृश्य, बाल श्रम व भ्रूण हत्या नाटक का भव्य मंचन प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावकों का मन मोह लिया। वही बच्चों में काजल रजक, दीक्षा ,प्रियंका, अमन ,स्वाति, रिया, अनामिका, रागिनी, राधिका, देवांशी ,सुप्रिया, महक, राधा ,हर्षिता व पूर्वी गुप्ता द्वारा इंग्लिश डांस कृष्ण रास लीला, राजस्थानी डांस , देशभक्ति गीत व डांडिया डांस की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के विषय में बताते हुए कहा कि शिक्षा एक सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण यंत्र है। सबसे बड़ा उपकरण शिक्षा ही होता है। और देश और समाज में हो रहे बदलाव को समझना है । जैसे राजनैतिक, वैज्ञानिक व आर्थिक सबसे पहले महत्व को समझना होगा । समझने के लिए शिक्षा व माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय की स्थापना किसी मंदिर की स्थापना कराने से ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि जब कोई व्यक्ति किसी विद्यालय की स्थापना करता है तो वह समाज के लिए एक बड़ी इमारत खड़ा करता है जिसके दरवाजे से बहुत से प्रतिभा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विद्यालय सहित क्षेत्र को गौरवान्वित व सम्मानित करती है। उन्होंने मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों में सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, समाजसेवी आर्किटेक्ट उमाशंकर गुप्ता व शैलेंद्र साहू तथा अनुपमा साहू ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का हौसला अफजाई किया। वरिष्ठ समाजसेवी उमाशंकर गुप्ता ने विद्यालय को 5 सीलिंग फैन सहित दो गरीब बच्चों को शिक्षा देने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रबंधक श्रीमती वंदना देवी व प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद ने संयुक्त रूप से पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल, समाजसेवी शैलेंद्र साहू, डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता , अनुपमा साहू व अतिथियों समेत पत्रकारों को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पूर्व में विद्यालय स्टाफ ने पूर्व विधायक सहित अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर अब स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद व प्यारे लाल वर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कमला सरोज तथा संचालन राजेश कुमार प्रजापति ने किया। इस अवसर पर अमित कुमार, अशोक यादव, गौरव, सतीश ,सविता, निशा, निधि, भावना ,शालिनी, बैजनाथ साहू, सूर्य लाल रजक, देवेंद्र प्रताप, अजय मौर्या व धर्मेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More