भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा निकाली गई रैली
वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मुंगरा बादशाहपुर के इटहरा बाईपास पर स्थित सीएसडी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई, यह रैली स्कूल से निकल कर के समूचा नगर मुंगरा बादशाहपुर में होते हुए नई बाजार पर समाप्त किया गया! रैली में छात्राओं द्वारा डांडिया भी प्रस्तुत किया गया जिसमें मुख्य रुप से एकता मौर्या, तृषा सिंह, खुशी पटेल, सौम्या , एकता, प्रिया कोमल ,मन्या, लक्ष्मी , श्रेया सिंह, रहीं, और इसी क्रम में बच्चों द्वारा चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, भगवान गणेश, भारत माता की झांकी भी प्रस्तुत की गई। स्कूल की प्रबंधक श्रीमती सुषमा कुशवाहा ने बताया कि हम लोगों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आजादी का महोत्सव मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसी के साथ हर घर तिरंगा पर भी उन्होंने चर्चा करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से असिस्टेंट मैनेजर संदीप कुमार, प्रिंसिपल ज्योति तिवारी, व समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। इस मौके अजय सिंह, रश्मि मैडम, टी.एन. दुवे, धनन्जय, सुशील पाण्डेय, काजल मौर्या, सीमा मिश्रा, शिवांगी सिंह, प्रिया, रुपांजली, श्रेया सहित विद्यालय के तमाम कर्मचारी मौजूद थे।




