हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर किया लोगों को प्रेरित


वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर और हर का तिरंगा अभियान के तहत मुंगरा बादशाहपुर के कटरा में स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हाथ में तिरंगा झंडा के साथ मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरुक किया, छात्रों ने भारत माता और इंकलाब के नारे भी लगाए, सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने बताया कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस आजादी को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्देश दिया है और यह देश वासियों के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है, आजादी के बाद से अब तक का पहली बार अवसर लोगों को प्राप्त होगा जब वह 3 दिन तक इस आजादी के जश्न को मनाएंगे! साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह प्रथम बार हो रहा है कि हर घर में तिरंगा दिखाई पड़ रहा है, और लोगों के अंदर राष्ट्रभक्ति का जज्बा और मजबूती से दिखाई पड़ने लगा है, इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष धीरज केसरी, शक्ति केंद्र संयोजक अतुल त्रिपाठी, प्रधानाचार्य शिवानंद तिवारी, सुभाष मिश्रा, प्रज्ञा सिंह ,राहुल सिंह, नीरज, कमलेश मिश्रा, सुधा, आदित्य गुप्ता, विवेक सिंह, शुभा, सुष्मिता, किरन, प्रीति जायसवाल, व समस्त स्टाफ मौजूद रहे!
