23 वर्षों से लगातार विश्वनाथ मंदिर पर चल रहा है भण्डारा
वीरेंद्र कुमार –
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर।
मुंगरा बादशाहपुर के सुजानगंज रोड पर स्थित मुगरडीह के विश्वनाथ मंदिर पर बोल बम कांवरिया के लिए प्रतिवर्ष विशाल भंडारे का आयोजन विश्वनाथ मिस्ठान भंडार एंड रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर शिव प्रसाद गुप्ता उर्फ बबलू के द्वारा किया जाता है, शिव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि मंदिर पर सर्वप्रथम भंडारे का आयोजन उनकी माता जी द्वारा 23 वर्ष पूर्व किया गया था, जो निरंतर आज भी चलाया जा रहा है, और आगे भी वह चलाते रहेंगे, इसी के साथ जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 24 जुलाई शाम 6:00 से 25 जुलाई रात्रि 12:00 बजे तक यह भंडारा चलेगा, साथ ही बताया कि भंडारे में मुख्य रूप से राजन सिंह, राजू केसरवानी, संतोष मिश्रा का सहयोग विगत कई वर्षों से रहता है! जानकारी के लिए आपको बता दूं कि प्रयागराज से जल उठाने के बाद गौरीशंकर पहुंचने के पहले सबसे बड़ा भंडारा इसी मंदिर पर होता है, जहां भक्त लोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद आराम भी करते हैं।
