भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

देहदान महायज्ञ में 243 वीं आहुति,एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक व युग देहदान अभियान प्रमुख मनोज सेंगर का सराहनीय कार्य

0 24

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

कानपुर। युग दधीचि देहदान महायज्ञ में 243 वीं आहुति के रूप में वृहस्पतिवार को आर0 एस0 पुरम सेक्टर 2 सर्वोदय नगर कानपुर निवासी 88 वर्षीय स्व0 सूरज प्रकाश महाजन की पार्थिव देह अभियान प्रमुख व एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के संरक्षक मनोज सेंगर ने परिजनों के सहयोग से जी0एस0वी0एम0 मेडिकल कॉलेज के एनाटामी विभाग को दोपहर 12 बजे बाडी समर्पित समर्पित किया। उन्होंने वर्ष 2019 में देहदान संकल्पपत्र भरा था, 13 जुलाई की शाम को उनके निधन की सूचना पुत्र द्वारा मिलने पर आज 14 जुलाई को मनोज सेंगर ने अपने सहयोगी रवि तिवारी, जग महेंद्र अग्रवाल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुँच कर मंत्रपाठ करते हुए देहदान कराया।
इस अवसर पर स्व0 महाजन के पुत्र अजयदीप महाजन एवं पौत्र वरुण महाजन, अर्चित महाजन के साथ अनेक परिजन उपस्थित रहे।
एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज दिलीप कुमार मिश्रा,डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जग महेंद्र अग्रवाल, सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिह यादव, वरिष्ठ सदस्य आदित्य पोद्दार, आदित्य सिंह यादव, सनी जायसवाल ने उनके कार्य की सराहना किया व कहा कि
समाज ने नवयुवको को जुड़कर देहदान का संकल्प लेकर लोगो को जागरूक करना करे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More