श्री रामलीला उत्सव समिति के निर्विरोध अध्यक्ष बने चंद्रशेखर आर शुक्ल, समिति पिछले 20 वर्षो से चंद्रशेखर आर शुक्ल पर अपना भरोसा जाताती आ रही है।

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
मुंबई। पिछले 56 सालो से विक्रोली पार्क साईट में श्री रामलीला मंचन का आयोजन करने वाली लोकप्रिय संस्था श्री रामलीला उत्सव समिति की वार्षिक बैठक में चंद्रशेखर आर शुक्ल को पुनः समिति का सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया । समिति पिछले 20 वर्षो से चंद्रशेखर आर शुक्ल पर अपना भरोसा जाताती आ रही है और दिवाकर मिश्र को सचिव ,सुर्यनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया है। इस बैठक में गत वर्ष का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया जिसे समिति के सभी लोगो ने सर्व सम्मति से स्वीकृति प्रदान की और साथ ही आगामी श्री रामलीला मंचन के कार्यक्रमो की रूप रेखा के बारे में विचार विमर्श किया गया । गौरतलब है कि समिति के द्वारा इस वर्ष 26 सितंबर 2022 से 5 अक्तूबर 2022 विजयदशमी तक रामलीला का आयोजन होगा । 6 अक्तूबर को रामलीला के मंच पर विराट कवि सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । बैठक में उ प्र के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख राहुल शुक्ल ने अपने संबोधन से समिति के लोगो का उत्साह वर्धन किया। बैठक में समिति के कार्याध्यक्ष दलजीत पाण्डेय ,श्री नाथ पाण्डेय पत्रकार,ध्रुव तिवारी पत्रकार, दिनेश सिंह उप कोषाध्यक्ष,अरविंद शुक्ल कार्याध्यक्ष,राजन सिंह उप सचिव,अवधेश तिवारी मंच व्यवस्थापक, राजेश सिंह मंच संचालक,सर्वदेव पाण्डेय प्रमुख लेखाकार,अशोक गुप्ता उप सचिव,रामतिर्थ शर्मा,ब्रह्मदेव दुबे, राजेश तिवारी सदस्य, सहित समिति के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन राजेश सिंह ने किया । प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समिति के प्रचार प्रसार मंत्री पत्रकार आदेश मिश्र ने जानकारी दिए।
