भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के ससुर पूर्व संपादक का हुआ निधन, शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

0 28

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

जौनपुर । जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के अचकारी गांव के निवासी एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के ससुर वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर जगदीश द्विवेदी का गुरुवार को अपरान्ह बीएचयू में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे लगभग 80 वर्ष के थे।

राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि विगत एक सप्ताह से मेरे ससुर की तबीयत कुछ खराब हुई थी, तो उन्हें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में भर्ती कराया गया था, जहां पर आज गुरुवार को अपरान्ह हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मेरे ससुर डॉक्टर जगदीश द्विवेदी विद्यार्थी जीवन के पश्चात पत्रकारिता के क्षेत्र में आये और सबसे पहले उन्होंने मुंबई से प्रकाशित होने वाले दैनिक नवभारत टाइम्स में काम करना शुरू किया, उसके पश्चात प्रयागराज से प्रकाशित दैनिक अमृत प्रभात के संपादक हुए और काफी समय तक इस पद का दायित्व निभाते रहे। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के ससुर के निधन की सूचना मिलते ही नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पायलट आफीसर व पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार राधेश्याम पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मुँगराबादशाहपुर विनय कुमार सिंह( पिंटू), सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के प्रबंधक व सभासद आलोक गुप्ता ( पिंटू), भाजपा जिला जौनपुर कोषाध्यक्ष संतोश मिश्रा ( नाटे गुरु), पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद व वरिष्ठ भाजपा नेता , राघव महाविद्यालय के प्रबंधक कपिल मुनि गुप्त, विश्वहिंदू परिषद मछलीशहर के जिला उपाउ सौरभ पाण्डेय, विश्वहिंदू परिषद के जिला मंत्री विशंभर दुवे, भाजपा नेता इंजीनियर उमाशंकर गुप्त सहित मुँगराबादशाहपुर भाजपा मंडल के तमाम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। ऐसे वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर भारतीय सहारा परिवार शत् शत् नमन करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को शहनशक्ति प्रदान करें। ऊं शांति।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More