भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष बने देवेंद्र सिंह देव

जौनपुर। जनपद जौनपुर में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला इकाई जौनपुर ने रविवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के चुनाव अवसर पर जहाँ एक ओर जिला इकाई की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर अपने साक्षात्कार में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह देव ने जोर देकर कहा कि पत्रकारों को भी सरकार से प्रोत्साहन राशि के रूप मे उनके द्वारा किये गये पत्रकारिता संबंधित कार्यों के बदले लगभग दश हजार रुपये प्रति महीने अवश्य मिलने चाहिए । और इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ अंतिम सफलता तक संघर्ष करता रहेगा
इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह देव. के साथ उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा, उपाध्यक्ष सर्वेश तिवारी, मुख्यमहासचिव विकास यादव, संगठन सचिव अनुज जायसवाल, मीडिया प्रभारी वीर बहादुर सिंह, संयुक्त सचिव वसीम, जिला प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव संरक्षक प्रिंस दुबे, सरंक्षक विवेक जायसवाल तथा मंडल प्रतिनिधि सूरज विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे ।
