भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा दिवेदी द्वारा किया गया वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण

0 21

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नगर मुंगरा बादशाहपुर के कटरा रोड पर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने वृक्षारोपण करने के साथ-साथ पौधा वितरण भी किया। बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने लोगों को वृक्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि यदि हमारा जीवन जारी है तो वह वृक्ष से ही ऑक्सीजन के द्वारा संभव हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते कोरोना काल में एक – एक व्यक्ति को यह महसूस है कि ऑक्सीजन जन जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है। वहीं नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छा जीवन यापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाया जाना चाहिए। चेयरमैन ने कहा कि ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड को छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताज़ी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री रंजीत भोजवाल ने किया। उक्त कार्यक्रम में गांव- गांव से पहुंचे लोगों में 550 पौधों का वितरण किया गया जिसमें सिरसा, ढिठोर, नीम, आंवला, पीपल, अमरूद आदि के पौधे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती अर्चना शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती पुष्पा शुक्ला, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह उर्फ फंटू, वरिष्ठ समाजसेवी/ भाजपा किसान मोर्चा मुँगराबादशाहपुर मंडल अध्यक्ष विनय सिंह उर्फ पिंटू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता, नगर पालिका चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन कपिल मुनि उमरवैश्य , मंडल महामंत्री रंजीत भोजवाल, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता, रोहन पांडेय, आदि लोग उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More