मछलीशहर के विभिन्न सड़को के चौड़ीकरण हेतु सांसद बी.पी. सरोज ने लोक निर्माण मंत्री को दिया ज्ञापन


भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। मछलीशहर के लोकसभा सांसद बी.पी. सरोज शनिवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार जितिन प्रसाद से मुलाकात करके अपने लोकसभा क्षेत्र मछलीशहर के विभिन्न सड़को के चौड़ीकरण हेतु ज्ञापन दिया।
लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जितिन प्रसाद ने मछलीशहर के सांसद बी.पी. सरोज को जल्द से जल्द स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सांसद बी.पी. सरोज ने लोक निर्माण विभाग मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जितिन प्रसाद का आभार प्रकट किया।
