भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लोनी में विकास के लिए बदलाव की जरूरत है – हाजी आकिल

0 25

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

लोनी, गाजियाबाद। लोनी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी हाजी आकिल को जनसंपर्क के दौरान भारी जन समर्थन मिल रहा है। जहां पर जन सभा होती है हजारों की संख्या में लोग उपस्थित होकर अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हैं। हाजी आकिल को इस तरह मिल रहे जनसमर्थन के चलते विधानसभा वासियों का मानना है कि इस बार लोनी में फिर से बसपा की ही जीत होगी। जनसंबोधन में हाजी आकिल ने कहा कि कहा कि लोनी में बदलाव की जरूरत है लोनी में विकास के लिए, भाईचारे के लिए सभी को मिलकर बसपा को वोट करना है। हम लोनी में सिर्फ भाईचारा और विकास की राजनीति करेंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए हाजी आकिल ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा कि यह चुनाव निश्चित रूप से लोनी क्षेत्र में बदलाव लाएगा। लोनी क्षेत्र को नई राह दिखाएगा। उन्होने कहा कि आज लोनी में हर तरफ नफरत की राजनीति है यहां पर कोई विकास की बात नहीं करता सिर्फ नफरत ही नफरत है। जहां देखो लोगों में भय है एक विशेष समुदाय को लोग टारगेट करते है बहन मायावती के बाद उत्तर प्रदेश में कोई सरकार नहीं आयी कि जो सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है कोई रोजगार की बात नहीं करता सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को लड़वाया जाता है। हम लोनी में विकास पर बात करेंगेै सभी को साथ लेकर चलने में भरोसा करते है नफरत की राजनीति नहीं होनी चाहिए। आज लोनी में जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान है। जहां देखो पानी भरा रहता है पानी निकासी की पूरी व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्र में जो बिजली की समस्या है उसे खत्म कर लोनी को एक सुन्दर विधानसभा बनाएंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More