आप के टिकट से अपनी दावेदारी कर रहें है चौ. अनवर अली

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत वार्ड 64 ई श्रीराम कॉलोनी आम आदमी पार्टी से निगम चुनाव की उम्मीदवारी कर रहे चौ
अनवर अली बहुत ही मिलनसार स्वाभाव के और सभी के सुख दुख में साथ रहकर हमेशा से समाज सेवा कर रहें है। वार्ड के लोगों का कहना है कि हमेशा से विकास और समाज सेवा के लिए इनका योगदान सराहनीय है। अगर आम आदमी पार्टी इनको अपना उम्मीदवार बनाती है तो जीत तय है। इनके द्वारा क्षेत्र के विकास कार्य में सहयोग और सबके सुख-दुख में साथ देना इनका हमेशा से उद्देश रहा है। आम आदमी पार्टी से अपनी उम्मीदवारी कर रहे चौ. अनवर अली का कहना है कि इस बार एमसीडी में भी केजरीवाल को ही आना है क्योंकि भाजपा से ना तो देश संभल रहा है और ना ही दिल्ली नगर निगम, जहां देखो कूड़े के ढेर लगे है। सारी गलियों की नालियां टूटी पड़ी हैं। लोगों का घरो से निकलना मुश्किल हो गया है। रोड पर नालियों का पानी जमा होने के कारण मच्छरों से होने वाली बिमारियां बढ़ती जा रही है। इस लिए एमसीडी में भी केजरीवाल का आना जरूरी है।
