भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मदन भैया का हुआ भव्य स्वागत, फूलों के रथ से सजी यात्रा निकाली, क्षेत्र में चर्चा का विषय, हमारा संकल्प है, हम बदलेंगे लोनी की तस्वीर – मदन भैया

0 21

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

लोनी,गाजियाबाद। रालोद, सपा के संयुक्त प्रत्याशी मदन भैया का लोनी मैन बाजार, गिरी मार्केट, चमन विहार, पूजा कॉलोनी में नोटों की माला व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा फूलों से सजे रथ पर यात्रा निकाली। इस अवसर पर मदन भैया ने कहा कि गठबंधन पार्टी का यह संकल्प है कि विकास के द्वारा प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे। इसी तरह हमारा भी संकल्प है कि हम बदलेंगे लोनी की तस्वीर ।उन्होंने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में पानी की 14 टंकियां बनवाई लेकिन उसके बाद 15वीं टंकी नहीं बनी, हमने जो 9 जूनियर स्कूल बनवाए लेकिन उसके बाद 10 वां स्कूल नहीं बना। जो काम हमारे कार्यकाल में हुआ उसके बाद लोनी में विकास कार्य नहीं हुआ। मौजूदा सरकार ने लुभावने नारे तो लगाए, हिंदू मुस्लिम में नफरत के बीज तो बोये लेकिन विकास की बात नहीं की । उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि लोनी के विकास के लिए 10 फरवरी को हैंडपंप के निशान वाला बटन दबाकर गठबंधन सरकार बनाने का काम करें ताकि लोनी के साथ-साथ प्रदेश का विकास हो। आज लोनी मैन बाजार से कुरैशी मोहल्ला होते हुए राशिद गेट, नूरानी मस्जिद, गिरी मार्केट, चमन विहार, पूजा कॉलोनी, पूर्वी संगम विहार, मुस्तफाबाद, फरुखनगर , असालतपुर, श्री राम कॉलोनी, डाबर तालाब में चुनावी जनसंपर्क किया गया। जिसमें मदन भैया का भव्य स्वागत किया तथा अपना समर्थन दिया। स्वागत करने वालों में मुख्य पूर्व विधायक हाजी जाकिर अली, आर के शर्मा पंडित जी, सतपाल, बलराज एडवोकेट, विक्रम खारी, लड्डन भाई, सलाउद्दीन, अकील, अतुल यादव, आशु मलिक, अनीस, असद मुखिया, हमीदा, बाबू, निरंकार वकील, महिपाल सैन, विरेंद्र टीटू ,हाजी करीम, सत्यवीर, सद्दाम ,दीपांशु ,यामीन, सफिया, इदरीसी, इरशाद हाथी वाले ,निर्दोष ,शीतल त्यागी, विनोद ,राज कुमार आदि थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More