भाजपा नेता की शिकायत पर सहायक आयुक्त एक्शन मोड पर
रावेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट
शहडोल। जिले के केशवाही अंतर्गत बिल्टीकुरी शासकीय हाई स्कूल के एक शिक्षक चंद्रभान सिंह द्वारा आए दिन शराब पीकर बच्चों व अन्य शिक्षकों के साथ अपशब्दों का प्रयोग करते थे जिस पर प्राचार्य स्थानीय लोगों एवं नेताओं द्वारा भी समझाइश दी गई जिस पर चंद्रभान के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।यह है पूरा मामलाशासकीय हाई स्कूल बिल्टीकुरी में पदस्थ चंद्र भान सिंह शिक्षक द्वारा विद्यालय में शराब पीकर बच्चों के साथ एवं शिक्षकों के साथ भी अभद्रता से पेश आते थे जिस पर मंडल

उपाध्यक्ष दीनदयाल जयसवाल हमारे संवाददाता रावेंद्र मिश्रा एवं विश्व भूषण पांडे को जानकारी दी थी जिस पर हमारे संवाददाता कवरेज में जाकर वहा की वास्तुस्थिति जानी और मौके पर पहुंच कर वहां की स्थिति से सहायक आयुक्त श्री रणजीत सिंह धुर्वे को भी अवगत कराया सहायक आयुक्त उक्त कार्यशैली शिक्षा के नाम पर कलंकित करते हुए चंद्रभान पर खुद सहायक आयुक्त मौके पर पहुंचे उक्त शिक्षक को एवं प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया ।इनका कहना हैचंद्रभान सिंह शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है हिदायत भी दी गई है रवैया नहीं बदला तो सस्पेंशन की कार्यवाही की जाएगी ।
सहायक आयुक्त रणजीत सिंह धुर्वेशिक्षक और प्राचार्य दोनों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है चंद्रभान स्कूल नही आते और प्राचार्य विद्यालय आते ही नही ।दीनदयाल जायसवाल
मंडल उपाध्यक्ष केशवाही

