भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है- श्रीप्रकाश शुक्ल

0 27

भारतीय सहारा संवाददाता

सुजानगंज, जौनपुर। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वो पिछले 28 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की निधन की सूचना मिलते ही सुजानगंज ब्लाक प्रमुख ऊषा शुक्ला पत्नी श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि
उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थी। लता दीदी प्रखर देशभक्त थी। उनका जीवन अनेक उपलब्धियों से भरा रहा है। लता जी हमेशा ही अच्छे कामों के लिए हम सभी को प्रेरणा देती रही हैं। भारतीय संगीत में उनका योगदान अतुलनीय है।उन्होंने कहा कि लता दीदी बेहद ही शांत स्वभाव और प्रतिभा की धनी थी।’ भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More