मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बिभिन्न गांवों में साइकिल चलाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की किया अपील

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश उपाध्यक्ष देव बोस के निर्देश पर विवेक यादव-जिला सचिव(मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड) जौनपुर ने सपा यूथ ब्रिगेड के साथियों के साथ हलऊ का पूरा, चेरापुर, भिखारीपुर, हैदरपुर, बिनवा,सुभाष नगर,में साइकिल चलाकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील लोगों से किया।
