भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

यह लड़ाई लोनी में बदलाव के लिए है लोनी के विकास के लिए है – रंजीता धामा

0 29

मैने लोनी का विकास किया है जनता ने आशिर्वाद दिया तो पूरे विधानसभा का विकास होगा – रंजीता धामा

———————————–

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

लोनी/गाजियाबाद। लोनी विधानसभा में सभी उम्मीदवार अपने-अपने घोषणा पत्र के द्वारा, अपने-अपने मुद्दे द्वारा जनता को अपने पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं इसी क्रम में निर्दलीय उम्मीद व चेयरमैन रंजीता धामा ने काराए गए विकास कार्य को अपना मुद्दा बनाया है । रंजीता धामा का क्षेत्र में अपना एक ऐसा वोट बैंक है जो उनके विकास को देखता है। लोगों का कहना है पूर्व चेयरमैन मनोज धामा और वर्तमान चेयरमैन रंजीता धामा ने जो कार्य किए हैं वह यहां के लोगों के लिए बहुत माइने रखते है। रंजीता धामा ने क्षेत्र के लोगों से अपना चुनाव चिन्ह प्रेशर कूकर बताते हुए कहा कि आप लोग एकबार अपना आशिर्वाद देकर देखिए लोनी विधानसभा का सर्वांगीण विकास होगा। हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान रंजीता धामा ने कहा कि विरोधियों ने जो फर्जी विकास की हवा चला रखी है उसका जनता समय पर अवश्य जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अपने द्वारा कराए गए विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। जितना विकास पूर्व चेयरमैन मनोज धामा जी और वर्तमान में चेयरमैन रखकर मैने लोनी वासियों के लिए किया है वह कोई भी नहीं कर सकता। यह लड़ाई लोनी में बदलाव के लिए है। यह मेरी नहीं आप सभी की लड़ाई है। आप सब को मिलकर साथ आना होगा होगा और प्रेशर कुकर पर मोहर लगाकर अपना मत विकास और विश्वास के लिए देना होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More