जाति समीकरण के अनुसार मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के लिए ब्राम्हण प्रत्याशी को कामयाबी मिल सकती है।

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश चुनाव का बिगुल बज गया है । सभी राजनीतिक दलों के लोग अपने – अपने प्रत्याशियों को उतारने के लिए मंथन कर रहे हैं कि किस समुदाय के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाय जिससे सीट जीता जा सके । ऐसा ही कुछ नजारा 368 मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है कि समाजवादी पार्टी जौनपुर जिले की लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दिया लेकिन 368 मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से अभीतक सपा ने अपना पत्ता नही खोला है। यदि विधानसभा समीकरण की बात किया जाऐ तो ब्राह्मण क्षत्रिय और बनिया मिलकर वोट करते हैं तो लगभग 140000 के आसपास होता है और यदि मुस्लिम यादव और पटेल मिलाकर वोट करते हैं तो लगभग110000 होता है ऐसे में सपा को कामयाबी हासिल होना दिखाई नही पड़ रहा है। 30000 वोट से चुनाव हार रहे हैं। मुँगराबादशाहपुरविधानसभा के जाति समीकरण पर नजर डाले तो ब्राम्हण, क्षत्रिय, बनिया मिलाकर लगभग 140000 के आसपास होता है और पटेल, यादव, मुस्लिम मिलाकर लगभग 110000 के आसपास मतदाता होते हैं। ऐसे में पटेल प्रत्याशी के उतारने पर सपा जाति समीकरण में पीछे हो जाती है। मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा यदि ब्राह्मण प्रत्याशी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारती है तो ब्राम्हण यादव और मुस्लिम मिलाकर लगभग 150000 के आसपास मतदाता होते हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी यदि ब्राम्हण कार्ड खेलकर किसी ब्राम्हण प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारती है तो सपा को कामयाबी मिल सकती है। यह आंकड़ा एक जाति समीकरण के अनुसार देखा जा सकता है।
यदि पिछला विधानसभा का समीकरण पर नजर डाला जाये तो 2017 के चुनाव में कांग्रेस सपा के गठबंधन में ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने पर 59000 के आसपास वोट मिला था और भाजपा को 63000 वोट मिला था तथा बसपा 69000 मत मिला था और बसपा प्रत्याशी सुषमा पटेल को मात्र कुछ ही हजार वोटों से कामयाबी मिली थी जबकि बसपा का कैडर वोट ओर पटेल का वोट मिलाकर जीत मिली थी। वहीं ब्राम्हण प्रत्याशी की बात करें तो सपा गठबंधन और भाजपा दोनों मिलाकर 122000 वोट हुआ । जबकि दो ब्राम्हण लड़ाने के बाद भी अच्छी कामयाबी मिल रही है। सूत्रों की माने तो सपा मुँगराबादशाहपुर से यदि ब्राम्हण कार्ड खेलती है तो कामयाबी मिल सकती है।
