भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियों के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा हैं – डीएम

0 23

अजीत कुमार सेठ की रिपोर्ट

जौनपुर। जनपद में 73 वाॅ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा झंडारोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियां के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिसने गुलामी देखी हैं उसे ही स्वतंत्रता का महत्व पता होगा। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र की नीव बड़ी गहरी है। उसे हिलाना आसान नही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल संपन्न कराना हम सबका दायित्व है। उन्होंने सभी से अपील की 07 मार्च को बढ़ चढ़ कर मतदान करे और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोई भी कार्य मुश्किल नही होता है अपितु कार्य करने की इच्छा शक्ति हो। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय ने कहा कि आपस मे मिलजुलकर कार्य करेंगे तब ही हम अपने सपनो का भारत बनाने में कामयाब होंगे। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि हम अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करे यही सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। इस अवसर पर कवि प्रखर, कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। जनक कुमारी की छात्राओ द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। सभी छात्राओ को जिलाधिकारी ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट ने गांधी तिराहा एवं अम्बेडकर तिराहे पर जाकर महात्मा गांधी जी एवं अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पीओ डूडा अनिल वर्मा, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण किया गया। महिला पुलिस, बाइक दस्ता, स्क्वायड दस्ता, क्राइम ब्रांच दस्ता, आर्म्ड पुलिस के दस्ते परेड में शामिल रहे। इसके अलावा अग्निशमन विभाग ने भी परेड में विशेष प्रदर्शन किया। परेड के बाद पुलिस लाइन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More