गणतंत्र दिवस पर झंडा फहरा, गठबंधन के लिए मांगे वोट : चौ. आबिद अली

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
लोनी,गाजियाबाद । गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के नेताओं ने झंडा फहराया। उसके बाद एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। सभा मे मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के जिला अध्यक्ष तेजपाल चौधरी रहे। सभा का रालोद नेता चौधरी आबिद अली ने किया। सभा की अध्यक्षता मुल्ला जी अनीस ने की तथा संचालन सरताज खान ने किया। इस मौके पर सभा का संबोधित करते हुए रालोद जिला अध्यक्ष तेजपाल चौधरी ने कहा कि आज समय आ गया है कि जैसे राष्ट्रीय लोकदल पार्टी और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन किया है। ठीक उसी तरह जनता को भी एक मंच पर आकर गठबंधन को पूर्ण बहुमत से जितना है। रालोद नेता चौधरी आबिद अली ने कहा कि आज समय आ गया है कि उन ताकतों को उखाड़ फैकने का, जिनकी वजह से 5 वर्षों तक पता नही किन किन परेशानियों का सामना जनता को करना पड़ा। उन्होने कहा कि लोनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को एक मंच पर आकर गठबंधन प्रत्याशी श्री मदन भैया को भारी मतों से विजयी बनाना है। अगर लोनी के विधायक मदन भैया बनें तो लोनी का चहुमुंखी विकास होगा। आपसी भाईचारा कायम रहेगा। इस मौके पर मुख्य रूप से चौ. ऋषिपाल बालियान, चौ. सैंसरपाल, ओडी त्यागी, कामु भाई बेहटा, रुस्तम चमन विहार, खलील, कफील, राशिद खां, सतबीर प्रधान, ओमपाल राणा, रोहताश मलिक, सलीम मलिक, अली हसन, ओमपाल राठी, अशोक तोमर, संदीप शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, मजीद राइन, हाजी बाबू क़ुरैशी, अकील (पूर्व सभासद), नादिर बैग, दिलनवाज अली, ब्रजपाल तोमर, वीके तोमर, चौ. इकबाल, सलमुद्दीन, भुट्टू इदरीसी, आसिफ चौहान, फ़ज़ल अंसारी, इरशाद रंगरेज, साबिर सैफ़ी, वारिश अली, चौ. दिलबर, कम्मान क़ुरैशी सभासद, बब्बन खां, रहीस सैफ़ी, नोशद सिद्दीकी, नोशाद सैफ़ी, हैदर अली, मुल्ला जी रियासत एवं सभी वार्डों से सम्मानित लोग मौजूद रहे।

