भाजपा विधायक प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर एवम भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनता से संपर्क किया

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
लोनी, गाजियाबाद। लोनी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर गुर्जर एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने राम पार्क एक्सटेंशन, पूजा कॉलोनी, पावी गांव, बैहटा हाजीपुर, संगम बिहार, रूप नगर इंडस्ट्री एरिया, इंदरा मार्केट, इलायची पुर गांव,बलराम नगर, बंथला गांव इत्यादि बहुत जगहो पर डोर टू डोर जनता से समर्थन के लिए सम्पर्क किया । और भाजपा सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों को जनता को बताया ।

