भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सर्वसम्मति से हुआ सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने वाली संस्था का गठन

0 30

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

लोनी। आज दिल्ली उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे लोनी विधानसभा अंतर्गत चमन विहार इलाके में श्री राम विवाह महोत्सव कमेटी इंडिया का गठन समाजसेवी धर्मेंद्र चौधरी, डी डी पाठक, ब्रह्मचारी पाठक, डॉ उपेंद्र नाथ शर्मा, रेखा कश्यप, आदि सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अपराध अपरान्ह 2:00 बजे से चमन विहार इलाके में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समाजसेवी धर्मेंद्र चौधरी को प्रधान चुना गया तो विजय कुमार मिश्रा, आर पी पांडेय, सुनील पांडेय, दीपक सिंह, को उपप्रधान पद से नवाजा गया। डी.डी. पाठक महासचिव तो ब्रह्मचारी पाठक और डॉ उपेंद्र नाथ शर्मा को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। प्रतिष्ठित पत्रकार व समाजसेवी के रूप में खासे प्रचलित डी पी ओझा, ठाकुर राजेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा बिंदी वाले, सर्वेश कर्दम, रेखा कश्यप, तृप्ति गुप्ता, श्रीमती संतोषी मिश्रा, को सचिव बनाया गया। भोले शंकर पंडित, दिनेश साड़ी वाले, सचिन डेरी वाले, भजन लाल शर्मा, प्रमोद ठाकुर, विनोद खटाना, सुनील मिश्रा, सुरेश शुक्ला, सभी को कार्यकारिणी सदस्य तथा संगठन मंत्री का पदभार कपिल शर्मा, संगठन महामंत्री रामसभा तिवारी और कानूनी सलाहकार के रूप में अधिवक्ता आर.एन. पांडेय व रामजतन शाह को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। संस्थापक सदस्यों के रूप में पत्रकार राजेंद्र सोनी पत्रकार कृपा शंकर पांडेय के साथ डॉक्टर दुर्गादत्त पाठक घोषित किए गए। गौरतलब है कि क्षेत्र में आमजन की आवाज बुलंद करने वाले पत्रकार राजेंद्र सोनी तथा पत्रकार कृपा शंकर पांडेय के “सशक्त आवाज” तथा “सबकी नजर” को मीडिया पार्टनर के रूप में भी परिभाषित किया गया। समिति के मुख्य संरक्षक के रूप में विक्रम खारी व संरक्षक के रूप में चौधरी जगत सिंह उर्फ शोभा गुर्जर को मनोनीत किया गया, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों पर पूर्ण सहमति जताई।
मन के उदगार व्यक्त करते हुए समाजसेवी डी डी पाठक ने कहा- हमारा मकसद है सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना हम चाहते हैं कि हमारा युवा वर्ग अपने धर्म को पहचाने और आस्थावान बने।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More