व्रती महिलाओं ने छठ मैया से बच्चों के स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली का वरदान मांगा




आयोजक ने राज्यसभा सांसद सहित अतिथियों को किया सम्मानित
—————————————
विक्की गुप्ता की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । प्रतापगढ़ रोड स्थित झलियावा तालाब पर नवयुवक डाला छठ पूजा समिति के तत्वाधान में लोक आस्था के महापर्व छठ पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। झलियाव तालाब के किनारे घाट बनाकर श्रद्धालुओं ने अर्घ दिया। व्रती महिलाओं ने छठ मैया से बच्चों के स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली का वरदान मांगा। बीते सोमवार को स्नान और भोजन करने के साथ शुरू हुई छठ व्रत में बुधवार को पूजा की गई। साथी रोटी और गुड़ की बनी खीर का प्रसाद बनाया गया था। इसके बाद महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू किया था। सूर्य उपासना के प्रमुख व्रत छठ के दौरान व्रती और श्रद्धालु नियम निष्ठा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हुए घाट के किनारे हजारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए सिर पर दउरा (छठी मैया के प्रसाद से भरी बांस की टोकरी) और सुप लेकर पहुंचे। भगवान सूर्य के अस्त होने पर उन्होंने अर्घ देकर दान दिया। व्रती महिलाएं सुप में ठेकुआ, नारियल, गन्ना, लोटा ,लाल सिंदूर, धूप, बड़ा, दीपक, चावल, थाली, दूध अदरक और कच्ची, हल्दी, केला, सेब, सिंघाड़ा, आम के पत्ते, शकरकंदी, पान, शहद, सुपारी आदि भरा हुआ था। पूजन सामग्री लेकर भगवान सूर्य की ओर मुंह करके पानी में खड़ी हो गई। सभी ने भगवान सूर्य का ध्यान किया। इस दौरान वहां गन्ने की वेदी बनाई गई। व्रत रखने वाली महिलाओं के अलावा उनके परिजन भी वहां मौजूद रहे। इससे घाटों पर मेले जैसा माहौल बन गया। इस दौरान घाट पर पहुंची राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी व पूजा गुप्ता ने पहुंचकर भगवान सूर्य का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया। छठ मैया के गीतों से संपूर्ण घाट पर सर गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम के संस्थापक संदीप कसेरा ने मुख्य अतिथि सांसद सीमा द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, चेयरमैन शिव गोविंद साहू व सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया । इस दौरान थाना प्रभारी सदानंद राय पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। इस अवसर पर सीओ अतर सिंह, रंजीत कुमार सोनू, सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू), सभासद सौरभ जायसवाल, सभासद गणेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल जायसवाल,खां दिवाकर तिवारी, राजकुमार नेता व शिव कुमार काका आदि लोग मौजूद रहे।
