पंचम दिवस, भगवान सदा भक्तों की इच्छा पूर्ण करते हैं – पंडित सर्वेश प्रपन्नाचार्य

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । भगवान श्री कृष्ण गोकुल में समस्त ब्रज वासियों की इच्छाओं के अनुसार लीला करते थे। समस्त ग्वाल -बालों के साथ भगवान गोचरण बाल- लीला आदि करते थे। इंद्र के अभिमान को नष्ट करने के लिए भगवान ने श्री गोवर्धन की पूजा करवाई, भगवान ने शिक्षा दिया मनुष्य को सदा पुरुषार्थ करना चाहिए। समस्त ब्रजवासियों को लेकर भगवान ने गोवर्धन पर्वत को 7 दिन तक उठाए रखा और यह शिक्षा दिया कि समूह में ही शक्ति होती है इसलिए मानव को सामाजिक व्यवस्थाओं में ही जीना चाहिए भगवान श्री कृष्ण ने समस्त ब्रज वासियों को इंद्र के कोप से बचाया। श्री गोवर्धन जी की पूजा धूमधाम से की गई। संगीत के कलाकारों ने भजनों के माध्यम से मंत्रमुग्ध किया।
कथा श्रवण करने हेतु श्रीमती सीमा द्विवेदी सांसद राज्य सभा, सर्वेश द्विवेदी प्रधानाचार्य, गोपाल पाण्डेय प्रवक्ता, विद्याधर शुक्ला, बालकृष्ण शुक्ला, विजय दूबे, देवी प्रसाद पाण्डेय, प्रमोद मिश्र, शशीधर मिश्र, राजमूर्ति तिवारी, रवि शुक्ला,गिरीश शर्मा, राजेन्द्र तिवारी,सतीशचंद्र दूबे,चन्द्रशेखर दुबे, रमेश चंद्र दूबे, मिठाईलाल यादव, जयसिंह यादव, अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित रहें।
