चोरी की 14 एंड्राइड मोबाइल के साथ एक युवक को मुँगराबादशाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

राकेश मौर्य की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों एवं अपराध के रोकथाम के संबंध में सघन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मछली शहर के कुशल पर्यवेक्षण में मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष सदानंद राय के द्वारा चोरी की 14 एंड्राइड मोबाइल के साथ एक युवक को किया गया गिरफ्तार।
मुंगरा बादशाहपुर थाना अध्यक्ष सदानंद राय को सोमवार शाम लगभग 7:35 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोबाइलों के साथ कहीं भागने की फिराक में है। थानाध्यक्ष मय हमराही कर्मचारीगण तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया जामा तलाशी लेने पर युवक के पास से 14 अदद एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ युवक पर कार्रवाई करते हुए धारा 41/411के तहत जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक गिरीश मिश्रा, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार चौबे, कांस्टेबल ओम प्रकाश मिश्रा, कांस्टेबल समर विजय यादव, कांस्टेबल गया प्रसाद पटेल, कांस्टेबल रवि प्रकाश यादव, कांस्टेबल अभिमन्यु यादव आदि मौजूद रहे।
