सांसद के हस्तक्षेप से तीन के खिलाफ धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण कराने का आरोप
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की के धर्मांतरण कराने का मामले मे आज सांसद सीमा द्विवेदी के हस्तक्षेप के बाद पिता पुत्र व पुत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आज सांसद सीमा द्विवेदी थाने पहुंची और पीड़ित परिवार से मिलकर थानाध्यक्ष सदानंद राय को निर्देश दिया कि इस मामले मे कोई नरमी न बरती जाये और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाये।पिता राजेश गुप्ता द्वारा थाने मे तहरीर देने के पश्चात हिंदू लड़की को भगा ले जाने और धर्मांतरण कराने का आरोपी मानते हुए पुलिस ने पिता इमामुद्दीन पुत्री महविश व आरोपी युवक शादाब के खिलाफ 3/5 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।गौरतलब है कि इस मामले दो दिनो से नगर मे काफी तनाव चल रहा था।
