भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मोटरसाइकिल सवार दो युवक गिरे नदी में , दोनों की हुई मौत

0 20

देवेंद्र सिंह देव की रिपोर्ट

मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। बुधवार बीती रात वाहन संख्या UP 70 FN 3768 पल्सर मोटरसाइकिल से 1-आशीष यादव पुत्र उमाशंकर यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम तुलापुर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज 2-अखिलेश यादव उर्फ पिंटू पुत्र रामकिशोर यादव ग्राम वजीरपुर थाना थरवरी प्रयागराज उम्र करीब 22 वर्ष प्रयागराज से सुजानगंज की तरफ जा रहे थे कि थाना मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नहर पुलिया में अनियंत्रित

होकर गिर गए।युवकों की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई । दोनों युवकों के शव को परिजनों के आ जाने के उपरांत पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया ।
मुँँगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रायपुर, उकनी में नव निर्माणाधीन पुल की जानकारी ना होने से और निर्माणाधीन पुल के पास कोई डिवाइडर संबंधित ठेकेदार द्वारा ना लगाने की वजह से अंधेरे में अचानक दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक नदी में गिर पड़े। आसपास के लोगों को किसी सूरत जानकारी मिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुँँगराबादशाहपुर थाना अध्यक्ष सदानंद राय मय फोर्स मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, सतहरिया चौकी प्रभारी अजय पाण्डेय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल और युवक आशीष को क्षेत्रीय लोगों की मदद से नदी में से बाहर निकलवाया जिसकी मौत हो चुकी थी। दूसरे युवक को ढ़ूढ़ा जा रहा था तभी पास के बनबीरपुर निवासी मुन्नीलाल ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में कूदकर ढ़ूढ़ निकाला। दूसरे युवक को को नदी में से बाहर निकाला गया जिसकी भी मौत पानी में ही हो गई थी। मुन्नीलाल की बहादुरी और साहस को देखकर पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने मुन्नीलाल को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ घटना स्थल पर लग गई।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More