पार्टी ने जनता की सेवा करने का मौका दिया तो मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव अवश्य लड़ूंगा – विनोद तिवारी

भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में जनता की सेवा करने का मौका दिया तो मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव अवश्य लड़ूंगा । उक्त बाते भारतीय सहारा से बातचीत के दौरान भुइधरा, बेलवार निवासी भाजपा नेता विनोद तिवारी ने कहा। उन्होंने कहा कि मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के मान सम्मान और विकास के लिए मै संकलपित हूं। तिवारी ने कहा कि जनता ने आशिर्वाद देकर विधायक बनाया तो क्षेत्र का चहुमुंखी विकास कराऊंगा।
