भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राज्यसभा सांसद ने किया एमजे टीवीएस एजेंसी का उद्घाटन

0 2

फरीदाबाद में श्री गौरीशंकर धाम के सामने शनिवार को हुआ शुभारंभ

सुजानगंज, जौनपुर । क्षेत्र के फरीदाबाद स्थित श्री गौरीशंकर धाम के सामने शनिवार को एमजे टीवीएस एजेंसी का शुभारंभ किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ. सीमा द्विवेदी ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर गुरुकुल के बटुकों ने मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया।
मुख्य अतिथि डॉ. सीमा द्विवेदी ने कहा कि ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण नीति का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार प्रदूषण रहित एवं इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और भविष्य में सौर ऊर्जा आधारित वाहनों के क्षेत्र में भी नई तकनीकों का विकास किया जा रहा है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. जयप्रकाश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि इस एजेंसी के खुलने से क्षेत्रवासियों को दोपहिया वाहन खरीदने और सर्विस जैसी सुविधाओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राहकों को अपने ही क्षेत्र में टीवीएस के विभिन्न मॉडलों की उपलब्धता का लाभ मिलेगा।
टीवीएस कंपनी के डीलर रोशन दुबे ने बताया कि टीवीएस भारत की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है। उन्होंने कहा कि कंपनी की अपाचे और राइडर सहित कई लोकप्रिय बाइकें बेहतर माइलेज, आधुनिक तकनीक और किफायती कीमत के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
इस कार्यक्रम में डॉ. विनय कुमार त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, श्रेयस सिंह, पिंटू सिंह, विकास सिंह, प्रभाकर मणि तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एजेंसी के प्रोपराइटर जितेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More