चंद्रशेखर आर शुक्ल 19 वी बार श्री रामलीला उत्सव समिति अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए

भारतीय सहारा संवाददाता –
मुंबई। श्री रामलीला उत्सव समिति की 55 वी वार्षिक सर्वसाधारण सभा का आयोजन कोरोनावायरस का पालन करते हुए श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान पार्कसाइट विक्रोली में श्री चंद्रशेखर आर शुक्ल जी की अध्यक्षता में किया गया । श्री शुक्ल जी को 19 वी बार अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया । सचिव पद पर दिवाकर मिश्रा की नियुक्ति सर्व सम्मत से की गई । कोषाध्यक्ष के पद पर एस पी सिंह जी को पूर्ववत बने रहने पर सहमति व्यक्त की गई। समिति द्वारा आगामी रामलीला मंचन की रूपरेखा के बारे में विचार विमर्श किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष श्री शुक्ल जी ने पार्कसाइट में गत वर्ष किए गए रामलीला मंचन की खुले दिल से प्रशंसा की तथा प्रभु श्री राम के आदर्श पथ पर चलने की प्रेरणा दी समिति द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। बैठक में आगामी कार्यों के लिए विचार विमर्श किया गया । संस्था के कार्याध्यक्ष दलजीत पांडेय, रामविलास पाठक, अरविंद शुक्ला उप सचिव राजकुमार तिवारी, राजन सिंह अशोक गुप्ता, रत्नेश शुक्ल उप कोषाध्यक्ष, बृजेश शुक्ल ,चंद्रमणि सिंह सदस्य, बृजेश मिश्र, संतोष तिवारी ,अवधेश तिवारी, श्रीमती नीलम पांडेय आंतरिक लेखा परीक्षक ,सर्वदेव पाण्डेय व अन्य सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही। सभा का संचालन राजेश सिंह ने किया । कोरोनावायरस भयंकर महामारी में कुछ लोगों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए समिति के अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । पूर्व सचिव रमेश सिंह व अन्य दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया उसके बाद भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा मुंबई उपाध्यक्ष व पत्रकार श्री ध्रुव कुमार तिवारी ,दलजीत पांडेय ने समिति के सभी पूर्व व नव निर्वाचित पदाधिकारियों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किए और अंत में सभी अतिथियों व पदाधिकारियों एवं सदस्यो के प्रति समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आर शुक्ल जी ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर पत्रकार एवं समिति प्रचार प्रसार मंत्री आदेश मिश्र भी मौजूद थे।
