29 करोड़ 82 लाख 14 हजार की लागत से होगा मुंगराबादशाहपुर – जंघई मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य

भाजपा नेता इंजीनियर दिनेश शुक्ल के पत्र को प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने लिया संज्ञान
————————————–
भारतीय सहारा संवाददाता –
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर दिनेश शुक्ल के पत्र को संज्ञान मे लेते हुए प्रदेश के ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह के निर्देश पर 15.540 किमी लम्बी मुंगराबादशाहपुर जंघई मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य 29 करोड़ 82 लाख 14 हजार रुपए की लागत से निर्मित कराने हेतु लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रारंभिक आगणन तैयार किया है । ज्ञात हो कि मुंगराबादशाहपुर जौनपुर से जंघई होते हुए भदोही जिले को जोड़ने वाला मुंगराबादशाहपुर जंघई मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । जिसकी मांग होने पर ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था । जिसके तहत लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश ने लोक निर्माण विभाग वाराणसी क्षेत्र , जौनपुर गाजीपुर वृत्त जौनपुर एवं निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग जौनपुर को प्रारंभिक आगणन भेजकर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है । जिसे लेकर भाजपा नेता दिनेश शुक्ला व गांव के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए ग्राम विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह को बधाई दी है ।
