शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के बैनर तले संपादक के आवास पर धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी


गरीब, असहाय महिलाओं को साड़ियां, नवयुवकों को पैंटशर्ट, बुजुर्गों को धोती कुर्ता ट्रस्ट द्वारा वितरित वितरित किया गया
—————————————-
भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही जयकारों से डूब गया पंडाल
—————————————-
सर्वेश तिवारी / देवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट
मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँँगराबादशाहपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव डिहई का पूरा ( लौंह ) मे भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र व सब की नजर राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के प्रधान संपादक श्याम शंकर पाण्डेय के आवास पर शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित शम्भूनाथ बालकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया । भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही










जयकारों से पंडाल डूब गया। उपस्थित महिलाओं ने सोहरगीत गाया। उपस्थित लोगों को भगवान श्रीकृष्ण का प्रसाद वितरित किया गया। ज्ञात हो कि संपादक श्याम शंकर पाण्डेय के आवास पर विगत 26 वर्षों से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता चला आ रहा है। इस वर्ष 30 अगस्त 2021 को 27 वें वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम सुंदरकांड रामायण पाठ से प्रारंभ हुआ। बिभिन्न गायक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बिभिन्न अतिथियों द्वारा उद्बोधन हुआ। शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा 35 गरीब, असहाय महिलाओं को साड़ियां, नवयुवकों को पैंटशर्ट, बुजुर्गों को धोती कुर्ता बिभिन्न





अतिथियों के हांथों द्वारा वितरित किया गया। शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन व भारतीय सहारा राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र , सब की नजर राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र के संपादक श्याम शंकर पाण्डेय द्वारा उपस्थित अतिथियों, समाजसेवियों, पत्रकारों व संत महात्माओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा युवा नेता मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा पंकज मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम शंकर पाण्डेय व वाइस चेयरमैन कृपा शंकर पाण्डेय के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर गरीब, असहाय महिलाओं को जो साड़ी वितरण का कार्यक्रम किया गया वो बड़ा ही सराहनीय कदम है। वहीं भाजपा युवा नेता मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा विनोद मिश्रा ने अपने संबोधन मे कहा कि शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम शंकर पाण्डेय के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मे क्षेत्र की गरीब, असहाय महिलाओं को जो साड़ी वितरण किया गया वो वाकई मे काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता फैलती है। विनोद मिश्रा ने कहा कि जिस तरह शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम मे महिलाओं, नवयुवकों, बुजुर्गों को वस्त्र देकर सम्मानित किया जाता है इससे समाज मे एक नया संदेश जाता है। पायलट आफीसर व पूर्व अपर महानिदेशक भारत सरकार, भाजपा नेता मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा राधेश्याम पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शम्भूनाथ जनकल्याण ट्रस्ट द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के साथ – साथ जरूरत मंदो को वस्त्र देकर सम्मानित करना यह सराहनीय कदम है। भाजपा युवा नेता इंजीनियर दिनेश शुक्ल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम मे गरीब, असहाय महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित करना एक अच्छी पहल है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता फैलती है। भाजपा नेत्री डा. रंजना सिंह ने अपने संबोधन मे कहा कि शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट व भारतीय सहारा के संपादक श्याम शंकर पाण्डेय के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के साथ-साथ गरीब, असहाय महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित करना सराहनीय कदम है मै ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम शंकर पाण्डेय को बधाई देती हूँ जिनके द्वारा ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उक्त कार्यक्रम मे नगरपालिका परिषद मुँँगराबादशाहपुर के पूर्व चेयरमैन, राघव महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता कपिल मुनि गुप्त, मुँँगराबादशाहपुर मंडी समिति के सचिव जगदम्बा सिंह, समाजसेवी विशाल सिंह, राहुल सिंह, अजय सिंह, देवेन्द्र सिंह ( देव ) पत्रकार, श्रीनाथ मिश्रा, पत्रकार सर्वेश तिवारी, सुरेस सिंह, अवधेश मिश्रा, केदारनाथ पाण्डेय (लालजी ), विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कालेज के चेयरमैन फूलचंद पाण्डेय, अनिल शुक्ल, कवि राम प्रकाश पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, राम अवतार यादव, राष्ट्रीय परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष कमलेश तिवारी, अरविंद विश्वकर्मा, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, रामसनेही पटेल, भाजपा नेता राहुल दूवे, अनिल उपाध्याय, सौरभ त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अतुल त्रिपाठी, गायक कलाकार राम सिंह, राजमणि पाण्डेय, शीतला पाण्डेय, राजेश मिश्रा, जनछाया के संपादक चंचल मिश्रा, पत्रकार माघवेन्द्र सिंह, पोस्ट मास्टर राम नरायन, भूपेन्द्र सिंह (बच्चा सिंह ), भाजपा नेता अजय शंकर दूवे के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्रा, रिटायर्ड प्रधानाचार्य व वरिष्ठ पत्रकार सुरेश चंद्र दूवे,राकेश पाण्डेय, रामचंद्र मिश्रा, भोलेशंकर दूवे, सुबास पाण्डेय पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, लवकुश तिवारी, रुचि अस्पताल के प्रबंधक डा. सुभाष चौरसिया, डा. दीपक चौरसिया, सेविंग नेचर वेलफेयर सोसाइटी ट्रस्ट के प्रबंधक लक्ष्मीशंकर पटेल, बृजेश पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, रमापति तिवारी, अखिलेश शुक्ल, सुबास तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय,विश्वनाथ होटल के प्रोपराइटर शिव प्रसाद गुप्त ( बबलू ), अशोक यादव के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम मे गायक कलाकार हरिश्चंद्र पाण्डेय की मंडली द्वारा सुंदरकांड रामायण पाठ का कार्यक्रम व तमाम सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मिथिलेश मिश्रा की टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। रमाशंकर पटेल पूर्व प्रधान के द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को सुनकर लोग मग्नमुग्ध हो गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी श्रीनाथ मिश्रा ने किया । कार्यक्रम का संचालन कर रहे शम्भूनाथ जनकल्याण सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम शंकर पाण्डेय ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

