ब्रेकिंग न्यूज, यू.पी. के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन, भाजपा मे शोक की लहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। 89 वर्षीय कल्याण सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल भी रहे थे। निधन की सूचना पर भाजपा मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। देश के प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद बी.पी. सरोज, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सहित तमाम भाजपा के नेताओं ने कल्याण सिंह की मौत पर श्रद्वांजलि अर्पित किया।
